दिल्ली में प्राइवेट स्कूल लॉकडाउन के दौरान न तो छात्रों से फीस मांग सकते और न ही स्कूल फीस बढ़ा सकते। यह बात उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से शिक्षा और अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।मुझे और सरकार को कई जगह से शिकायत मिल रही है कि कुछ स्कूल बढ़ा फीस ले रहे हैं। ये लोग सरकार से बिना इजाजत लिए फीस बढ़ा रहे हैं।