अच्छी ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों की सी0ओ0 बडकोट ने थपथपाई पीठ
(संवाददाता Uk sahara)
वर्तमान में जनपद में चारधाम यात्रा प्रचलित है, हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगोत्री एवं यमुनोत्री के दर्शन करने के लिये प्रतिदिन यहां आ रहे हैं, जिससे यातायात का दबाव भी काफी अधिक बढ रहा है, कल दिनांक 09.05.2022 को राणाचट्टी यमुनोत्री मार्ग पर सीजन ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान विरेन्द्र प्रसाद व त्रेपन सिंह द्वारा भारी बरसात के चलते भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये ड्यूटी स्थान पर सतर्क रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चला रहे थे।
तभी वहां से यमुनोत्री धाम रूट व्यवस्था निरीक्षण पर पहुंचे CO बड़कोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी व SHO बड़कोट, गजेंद्र बहुगुणा की गाड़ी पहुंची, ऐसी कठिन परिस्थितियों में होमगार्ड के जवानों द्वारा कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपनी ड्यूटी करने पर CO बडकोट द्वारा उनका हौसला अफजाई करते हुये उत्सावर्धन हेतु मौके पर ही नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।