मिशन मर्यादा के दृष्टिगत, कोतवाली ऋषिकेश की कार्यवाही,पढिये

मिशन मर्यादा के दृष्टिगत, कोतवाली ऋषिकेश की कार्यवाही, दिनांक 17 जुलाई 2021

(संवाददाता Uk Sahara)

ऋषिकेश। पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे मिशन मर्यादा” के दृष्टिगत, तीर्थ नगरी ऋषिकेश में, 02 अलग- अलग जगहों से चेकिंग के दौरान 50 पव्वे देशी व 73 पव्वे अंग्रेजी की शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के द्वारा तीर्थ स्थलो को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध मिशन मर्यादा प्रारंभ किया गया है।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा मिशन को सफल बनाते हुए अग्रिम कार्यवाही के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिस पर गठित टीमों द्वारा
मद्य निषेध क्षेत्र तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे आरती स्थल/ तीर्थ स्थलों/ गंगा के किनारे, व तीर्थ क्षेत्र को चिन्हित करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाकर

1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान के अनुपालन में चेकिंग दौरान

1- मिशन मर्यादा के दृष्टिगत, गठित टीम के द्वारा दिनांक 16/07/2021 को एक व्यक्ति को 50 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

2- मिशन मर्यादा के दृष्टिगत, चेकिंग के दौरान वीरभद्र तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 73 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए है।

नाम पता अभियुक्तगण

1- राजेंद्र भंडारी पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह भंडारी निवासी काले की ढाल, आईडीपीएल, ऋषिकेश

2- बृजेश कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी 20 बीघा, गली नंबर 11, आईडीपीएल, ऋषिकेश

बरामदगी विवरण

1- अभियुक्त राजेंद्र भंडारी से 50 पव्वे देशी शराब जाफरान

2- अभियुक्त बृजेश कुमार से 73 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8PM

दोनों अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम

1- उप नि० शिवराम
(चौकी प्रभारी एम्स)
2- कांस्टेबल विकास फोर
3- कांस्टेबल सचिन राणा
4- कॉन्स्टेबल विकास कुमार

….………….
“Uk Sahara” प्रदेश में प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।
..………………
न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करे
सुनीता लोधी,8192921007
ऑफिस फोन-0135714885
………………………………..
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *