(सुनीता लोधी)
देहरादून। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम की कुर्सी संभालते ही एक्सन में आ गए है। सीएम धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद मुख्य सचिव पर नई तैनाती कर दी गई है। इसके बाद अब नौकरशाही में भी बड़े बदलाव होने के संकेत हैं।
जबकि पूर्व मुख्य सचिव ओमप्रकाश को अध्यक्ष, राजस्व परिषद उत्तराखंड के पद पर मूल तैनाती दी गई है। ओमप्रकाश को इसके अलावा मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बताते चले कि मुख्य सचिव के पद पर फेरबदल होने की खबर आज सुबह सोशल मीडिया में सुर्खियों में थी। दोपहर बाद शासन स्तर से मुख्य सचिव के बदलने का आदेश जारी हो गया।
सुखबीर सिंह संधू इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन थे और आज ही उन्हें उत्तराखण्ड के लिये केंद्र ने रिलीव किया। उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी सिंधू को काम करने में तेजतर्रार माना जाता है। वह केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब सरकार में कई महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल चुके है। वह पूर्व में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सचिव रह चुके है। संधू पिछले 6 वर्ष से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे।
….………….
“Uk Sahara” प्रदेश में प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।
..………………
न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करे
सुनीता लोधी,8192921007
ऑफिस फोन-0135714885
………………………………..
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)