चोर ने की चोरी,फिर घर मे लगा दी आग

देहरादून। दिनांक 28 जनवरी 2021 को थाना रायपुर पर वादी गौरव कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी पुरानी टाइप टू क्वार्टर ओएफडी स्टेट रायपुर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के घर से ज्वेलरी का सामान और कुछ नगदी व वादी के दस्तावेज पैन कार्ड आधार कार्ड एटीएम कार्ड आदि चोरी कर लिए गए हैं जिसके आधार पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 47/21 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया।

दिनांक 09.02.2021 को वादी आलोक कुमार पुत्र स्वर्गीय बृजपाल निवासी मोहल्ला सहस्त्रपाद रोड रायपुर देहरादून ने सूचना पत्र करवाई कि दो अज्ञात लड़कों द्वारा वादी के अगस्त में आग लगाकर सुनीत जला दिया गया है इस सूचना पर थाना रायपुर पर मु 0 अ 0 सं 0 0 63/2021 धारा 436 भादवि अभियोग दर्ज किया गया। पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना वादी द्वारा बताया गया है कि जिन दो अज्ञात लड़कों द्वारा अगस्त में आग लगाई गई है उनके द्वारा गोदाम का ताला तोड़ा गया है वहाउस से कुछ नगदी व वादी का पर्स भी चोरी किया गया है।

बयान वादी व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर अभियोग में धारा 380/457 आईपीसी की बढ की गई।

उक्त दोनों घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया उक्त क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर आश्रम व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी आश्रम के निर्देशन में थाना अध्यक्ष रायपुर द्वारा पुलिस बल गठित की गयी,

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के पास सीसीटीवी में दिख रहे दो चालाक अज्ञात लड़कों की फोटो हटाकर सुरागरसी पतरसी कर मुखबिर मामूर किए गए। दिनांक 17-02-2021 को गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बंटी पुत्र कैलाश निवासी बाल्मीकि मोहल्ला पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश हाल निवासी कैलाश छाबड़ा का घर खटीक मोहल्ला करनपुर थानपुर डालनवाला देहरादून उम्र 33 वर्ष को चोरी के माल सहित अमन विहार पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी रवि छाबड़ा पुत्र श्यामलाल निवासी खटीक मोहल्ला करनपुर थाना डालनवाला देहरादून ने मिलकर बाबरी घाट पुल के पास एक गोदाम का दरवाजा तोड़कर उपरोक्त माल चोरी किया था माल होने के कारण हमने घर में आग लगा दी थी। हम दोनों ने 20- 22 दिन पहले ऑर्डिनेंस फेक्ट्री के सरकारी क्वार्टर में चोरी की थी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- बंटी पुत्र कैलाश निवासी बाल्मीकि मोहल्ला पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश हाल निवासी कैलाश छाबड़ा का घर खटीक मोहल्ला करणपुर थाना डालनवाला देहरादून उम्र 33 वर्ष

पूछताछ का विवरण उत्तर में
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैंने व रवि छाबड़ा पुत्र श्यामलाल निवासी खटीक मोहल्ला करणपुर थाना डालनवाला देहरादून ने मिलकर दिनांक 08.02.2021 की रात्रि में बाड़ी घाट पुल के पास एक घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की थी माल कम मिलने के कारण। हमनेहाउस में आग लगा दी थी हम दोनों ने 20 – 22 दिन पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सरकारी क्वार्टर में भी चोरी की।

बरामद माल का विवरण
मु 0 अ 0 0 सं 0 63/2021 धारा 436/457/380 भादवि संबंधित माल

1- वादी आलोक कुमार का आधार कार्ड
2- पैन कार्ड आलोक कुमार
3- 705 रुपये

मु 0 अ 0 सं 0 0 47/2021 धारा 380/411 भादवि से संबंधित माल

1- 12000 / –
रुपये 2- वोटर कार्ड गौरव कुमार
3- आई 0 कार्ड गौरव कुमार
4- एक एटीएम कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा
5- एक एटीएम आईसीआईसीआई बैंक
6-एक नोज पिन पीली धातु
7- एक जोड़ी पायल सफेद धातु
8- एक अंगूठी सफेद धातु

पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी
2-व 0 यू 0 नि 0 0 आशीष रावत
3- उ 0 नि 0 राजेन्द्र कुमार
4-का 0 914 सुनील पंवार
5- का 0 1214 महेश उनियाल
6- का 0 1454 मनजीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *