जनपद उधम सिंह नगर बरामदगी 01 अदद लैपर्ड की खाल नाजायज व गिरफ्तारी

उत्तराखण्ड (जनपद उधम सिंह नगर) बरामदगी 01 अदद लैपर्ड की खाल नाजायज व गिरफ्तारी 01 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 2,9,39,42,48,50,51 वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम, 1972।

(विकास गर्ग)

उधमसिंह नगर। उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वन्य जीव जन्तू के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 की एक टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में इन वन्य जीव जन्तूओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करों की तलाश में सक्रिय है। दिनांक 10.02.2021 को उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई किं उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में एक वन्य जीव जन्तू के अंगो का अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्य जीव जन्तू के अंगो की तस्करी करने आ रहा है।

सूचना पर एस0टी0एफ0 की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक एस0टी0एफ0 कुमॉऊ एम0पी0सिंह व वन विभाग खटीमा के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। तथा उक्त सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स एवं वन विभाग खटीमा की टीम द्वारा खटीमा क्षेत्र में एक अभियुक्त वीरू प्रसाद पुत्र बुनेला, निवासी सम्पूर्णानगर सिंघर खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष के एक वन्य जीव जंतु अंगों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को एक अदद लैपर्ड की खाल, जिसकी लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है, के साथ खटीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व वन विभाग खटीमा में वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल चल्थी वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बारह लाख (12,0000/00) रूपया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुका है। अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसका लखनऊ से पासपोर्ट बना है।

अभियुक्त इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करता है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
वीरू प्रसाद पुत्र बुनेला, निवासी सम्पूर्णानगर सिंघर खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष।

गिरफ्तारी टीम
एस0टी0एफ0, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम
1.उप निरीक्षक के0जी0मठपाल
2.का0 महेन्द्र गिरी
3.का0 किशोर कुमार
4.का0 प्रमोद रौतेला
5.का0 मनमोहन सिंह
6.का0 चन्द्रशेखर मल्होत्रा
7.का0 संजय कुमार
7.का0 सुरेन्द्र सिंह कनवाल
वन विभाग खटीमा टीम

  1. राजेन्द्र सिंह मनराल, वन क्षेत्राधिकारी खटीमा।
  2. अशोक कुमार गौतम, वन दरोगा, वन रेंज खटीमा प्रभाग।
  3. उत्तम सिंह राणा, वन आरक्षी,
  4. भैरव सिंह बिष्ट, वन आरक्षी,
  5. श्री मिथिलेश कुमार, चालक, वन विभाग खटीमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *