उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को एक बड़ा हादसा,18 की मौत

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ. गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए लोगों पर लेन्टर गिर गया।

हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अब भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।जानकारी के मुताबिक, लेन्टर गिरने के बाद कई लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से करीब 38 लोगों को निकाला गया। जिसमें से 18 लोगों की मोके पर ही मौत हो गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।राहत और बचाव का काम जुट गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश की वजह से लेन्टर गिरने की बात सामने आ रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान के लेंटर गिरने की घटना का संज्ञान लिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम योगी ने कहा, “मैने जिले के अधिकारियों को राहत कार्य करने और घटना की एक रिपोेर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. हादसे में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *