जुझार सिंह जी की शहादत श्रद्धा पूर्वक कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून के तत्वावधान में श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के वड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी एवं बाबा जुझार सिंह जी की शहादत श्रद्धा पूर्वक कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया ।
प्रात: नितनेम के पश्चात भाई सर्वजीत सिंह जी ने शब्द ” शुरा सो पहचानिये, जो लड़े दीन के हेत ” का गायन किया ।संगत रूप में जपजी साहिब के पाठ किये गये l
हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी ने आज के दिन चमकौर साहिब जी की गढ़ी में जंग लड़ी जिसमें गुरु साहिब जी के बड़े साहिब जादे बाबा अजीत सिंह जी एवं बाबा जुझार सिंह जी तथा करीब 40 गुरु के सिंघो ने शहीदी पाई ।

गुरु जी ने अपने दोनों सपुत्रों को अपने हाथों से तैयार कर मेदानें जंग में भेजा था । बच्चों को शहीद होते देख गुरु जी ने अकाल पुरख का शुकराना किया ।
इस अवसर पर प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, जनरल सेक्रेटरी गुलज़ार सिंह, कोषाध्यक्ष जयबीर सिंह बाली, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *