स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनज़र सफाई व्यवस्था पर कडी निगरानी, वार्डवार कार्य योजना तैयार

स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनज़र सफाई व्यवस्था पर कडी निगरानी, वार्डवार कार्य योजना तैयार

देहरादून। नगर निगम,देहरादून स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को गति देते हुए नगर निगम,देहरादून द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी और अधिक सख्त कर दी हैं।

नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से निगम ने सभी वार्डो का वर्गीकरण करते हुए वार्डवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार की हैं, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड की आवश्यकता एवं चुनौतियों के अनुसार कार्य किया जायेगा। जिन वार्डो में एन0जी0ओ0 अथवा कम्पनी द्वारा कार्य किया जा रहा है एवं संतोषजनक कार्य नही पाया गया हैं, उन्हे सख्त चेतावानी जारी करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिये गये है। नगर निगम विगत संचालित वार्डो में विगत एक वर्ष में 77 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक डोर-टू-डोर कवरेज प्राप्त की हैै ,जिसे शीघ्र शतप्रतिशत तक पहुचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इस सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थओं हेतु निर्देशित किया गया हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम ने सभी मानकों में गुणात्मक सुधार किया है। ”सोर्स सेग्रीगेसन” को बढावा देने के लिये नगर निगम द्वारा वार्डवार विशेष अभियान संचालित किए जा रहा हैं। इन अभियानों के माध्यम से गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *