उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 56 सौ से अधिक मामले

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 5654 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 283239 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 80000 है, आज 4806 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 193496 है। अभी तक 4623 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आज उत्तराखंड में 197   कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है।

18356 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 3945150 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 19723 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
देहरादून में कोरोना संक्रमित क्षेत्र हुए 100, हरिद्वार में 35, नैनीताल में 55, पौड़ी में 16, उत्तरकाशी में 79, उधम सिंह नगर में 75, चम्पावत में 34, चमोली में 08, टिहरी में 31, रुद्रप्रयाग में 09 , पिथौरागढ़ मेंं 09, अल्मोड़ा में 17 और बागेश्वर में 03  है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 68.32% हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 471 कन्टेनमेंट ज़ोन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *